भोजपुर के कई पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन, अब पंचायतों में होगा जनता की समस्याओं का समाधान

भोजपुर के कई पंचायतों में “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कोईलवर प्रखंड अंतर्गत राजपुर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण तथा युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद शामिल हुए।

भोजपुर के कई पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन, अब पंचायतों में होगा जनता की समस्याओं का समाधान
Image Slider
Image Slider
Image Slider

भोजपुर के कई पंचायतों में “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कोईलवर प्रखंड अंतर्गत राजपुर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण तथा युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद शामिल हुए।

उनके आगमन पर भोजपुर पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। उन्होंने आयोजित सहयोग शिविर कार्यक्रम में सहभागिता की। 

इस अवसर पर डीएम, एसपी समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।  इसके साथ ही जिले के विभिन्न पंचायतों में भी पंचायतवार सहयोग शिविरों का आयोजन किया गया।

इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य जन शिकायतों को सरल एवं सुलभ माध्यम से प्राप्त कर उनका त्वरित एवं प्रभावी निवारण सुनिश्चित करना है।

इसके माध्यम से आम नागरिकों को अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर प्रदान किया गया। साथ ही, प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि आम जनता को त्वरित न्याय एवं राहत मिल सके।